Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 124

जरूर पढ़ें छोटे से जीरे के 10 बेशकीमती फायदे !

1. हमारे शरीर में विभिन्न कारणों से गंदगी आ जाती है जिसे शरीर पसीने और फुंसियों के रूप में बाहर निकालता है। जीरे का नियमित इस्तेमाल शरीर की शोधन करने की प्रक्रिया को तेज करता है और गंदगी मुंहासों और फुंसियों के तौर पर बाहर नहीं आती। आपकी त्वचा साफ और सुंदर बनी रहती है।
2. जीरे में विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है जिससे यह त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है। इसमें प्राकृतिक तेल होने के साथ साथ एंटी फंगल गुण होते हैं जिनसे त्वचा इंफेक्शन से बची रहती है।
3. इसमें त्वचा संबंधी बीमारियों जैसे एग्ज़िमा और सोराइसिस को ठीक करने के गुण होते हैं। जीरा पाउडर को आप अपने फेसपैक में भी मिला सकते हैं।
4. इसमें पाया जाने वाला विटामिन E त्वचा पर होने वाले उम्र के असर को कम करता है।
5. अगर आपको हथलियों में कुछ गर्मी महसूस हो रही हो तो जीरे को पानी में उबालकर ठंडा करके प्यास लगने पर पी लीजिए। अगर आप हर बार गुनगुना जीरा पानी पी सकें तो फायदा दुगुनी तेजी से होगा।
6. जीरे के उपयोग से बना फेसपैक बहुत फायदेमंद होता है। इसे हल्दी के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। जीरा पावडर और हल्दी को शहद के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने तक रखना होता है। इससे त्वचा नर्म और उजली बनती है।
7. जीरे के उपयोग से रूसी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसे आप अपने तेल में थोड़ा गर्म करके इस गुनगुने तेल से सिर पर मसाज कीजिए और रूसी से छुटकारा पा लीजिए।
8. डायबिटीक लोगो के लिए जीरा अत्यंत लाभकारी है। यह रक्त में शुगर स्तर को कम करने में मदद करता है।
9. जीरे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जिससे यह खून की कमी यानी एनीमिया को दुरुस्त करता है और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। यह शरीर में ऑक्सीजन का सभी हिस्सों में पहुंचना सुचारु करता है।
10. दमे के मरीजों को इसके भरपूर लाभ मिलते हैं। इसमें थायमोक़्यीनॉन नामक एक खास तत्व होता है जो दमे को रोकने बहुत कारगर है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 124

Trending Articles