Quantcast
Channel: IndianYouthClub
Viewing all articles
Browse latest Browse all 124

15 लड़कियों ने लिया एडवेंचर कैंप में हिस्सा

$
0
0

सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत मंडी जिला के विभिन्न स्कूलों की लगभग 15 लड़कियों ने किशोरी सशक्तिकरण के तहत अटल पर्वतारोहण संस्थान मनाली के 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में हिस्सा लिया। उन्होंने एडवेंचर कैंप के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य के साथ इसकी जीवटता का भी अहसास किया प्राकृतिक चुनौतियों का सामना भी किया। एडवेंचर दल में नौंवी कक्षा की 15 छात्राओं को चयन किया गया था।

80किमी की ट्रैकिंग की : एडवेंचरदल की प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला की इन लड़कियों ने 10 हजार फुट ऊंचाई पर 80 किमी पैदल चलकर ट्रैकिंग की। इस दौरान इन्होंने जहां प्रकृति की सुंदरता को करीब से निहारा वहीं पर इसकी जीवटता मानवजीवन के लिए पेश होने वाली चुनौतियों से भी इनका सामना हुआ। इसके अलावा लोक जीवन लोक संस्कृति को करीब से जानने समझने का भी मौका मिला। जिससे उनके अंदर जहां प्रकृति के प्रति सम्मान आदर की भावना जागृत हुई। वहीं पर लोक जीवन लोक संस्कृति को समझने की दृष्टि भी मिली है। इस भ्रमण के दौरान कई ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण किया गया।

साहसिकगतिविधियों में लिया हिस्सा

एडवेंचरकैंप के दौरान लड़कियों ने ट्रैकिंग के अलावा रॉक क्लाइविंग, रैपलिंग रीवर क्राॅसिंग जैसी गतिविधियों का भी प्रशिक्षण लिया। जिसमें लड़कियों ने अपने साहस कौशल का परिचय देते हुए हर बाधा को सफलतापूर्वक पार करने में कामयाबी हासिल की। यहीं नहीं सोलंग नाला में कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसे ठिकाने लगाया।

वहीं पैराग्लाइडिंग का भी आनंद उठाया। पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक आईडी शर्मा की ओर से लड़कियों को प्रमाण-पत्र मैडल प्रदान किए गए। डाइट मंडी की प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी लड़कियां इस तरह की साहसिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी और उनके इस कार्य की प्रशंसा की।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 124

Trending Articles